कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
मुसीबत बनी हर घर जल योजना, खुदाई से दलदल में तब्दील हुई सड़क
कोंच। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई हर घर जल योजना लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन कर उभरी है। कस्बे के मालवीय नगर इलाके में पहाड़गांव रोड पर रहने वाले लोगों के मुताबिक योजना के तहत करीब एक माह पूर्व इस मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। नतीजतन बारिश के बाद पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो गई है और इस मार्ग पर राहगीरों का आवागमन खतरों के खिलाड़ी बन गया है।
बुधवार सुबह इलाकाई लोगों ने इस समस्या की जानकारी देते हुए बताया कि पाइपलाइन डालने के बाद विभाग ने ऊपर केवल मिट्टी डालकर काम छोड़ दिया। इसके चलते हल्की बारिश में ही सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं, वहीं पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे उनके चुटहिल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क के किनारे लगभग आधा सैकड़ा रिहायशी आवास बने हुए हैं और यही एकमात्र मार्ग स्थानीय लोगों के आवागमन का मुख्य जरिया है। क्षेत्रीय निवासी अखिलेश कुशवाहा, मुकेश, श्यामू कुशवाहा, धन्वंतरि कुशवाहा, प्रदीप कुमार, कैलाश कुशवाहा, अखिलेश रजक आदि ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद से सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि अब बच्चों और बुजुर्गों का पैदल निकलना काफी जोखिम भरा हो गया है। वे कई बार संबंधित विभाग और नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में आक्रोश है और वे शीघ्र सड़क दुरुस्त कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई
कोंच में खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, लापरवाही बरकरार
छेड़खानी एवं मारपीट का वांछित आरोपी कैलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा 