दिनेश कटियार भूमि विकास बैंक अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद बढ़पुर विकासखंड में सहकारिता के अंतर्गत भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार ने अपना नामांकन पत्र जिला चुनाव अधिकारी सतीश कुमार को सौंपा। नामांकन की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया, जिससे दिनेश कटियार का निर्विरोध चुने गए
नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बढ़पुर विकासखंड परिसर में एकत्र रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश कटियार का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इससे पूर्व भी वे भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी ने उनके अनुभव व कार्यक्षमता को देखते हुए पुनः प्रत्याशी बनाया। किसी अन्य नामांकन के न होने से यह कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का क्षण है।फतेहचंद वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश में सुशासन और विकास की सरकार चल रही है। पिछली सरकारों में सहकारिता विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था, लेकिन वर्तमान नेतृत्व में सहकारिता विभाग समृद्धि की ओर अग्रसर है।
नामांकन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आलू विपणन संघ सभापति विमल कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत, जिला महामंत्री डीएस राठौर व हिमांशु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी रहे|

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 