द राजासाब में रिद्धि कुमार का शांत और असरदार अवतार
मुंबई (अनिल बेदाग): प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म द राजासाब को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है, और अब मेकर्स ने रिद्धि कुमार के किरदार अनिता का पहला पोस्टर जारी कर दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है। दूसरे ट्रेलर को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के बीच आया यह पोस्टर अनिता के शांत लेकिन प्रभावशाली व्यक्तित्व की झलक देता है।
पोस्टर में रिद्धि कुमार एक आत्मविश्वासी, सहज और खुशमिजाज युवती के रूप में नजर आती हैं, जिनकी सादगी ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती है। उनकी नैचुरल स्क्रीन प्रेजेंस बिना किसी अतिरिक्त दिखावे के दर्शकों से जुड़ाव बनाती है। कहा जा रहा है कि अनिता, फिल्म में प्रभास के लव इंटरेस्ट में से एक होंगी और दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कहानी को भावनात्मक गहराई देगी।
मारुति के निर्देशन में बनी इस हॉरर-फैंटेसी फिल्म में बोमन ईरानी और संजय दत्त जैसे सशक्त कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। पीपल मीडिया फैक्टरी के बैनर तले बनी द राजासाब 9 जनवरी 2026 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज

औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम
म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान
राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी
नाना पाटेकर,अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार -ः ललित गर्ग:-
‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी
यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का 