भोजपुर विधायक का परिवार सड़क हादसे का शिकार: कैंची धाम जाते समय राजेपुर में दो कारों की भिड़ंत, खड्डे में गिरी कार
फर्रुखाबाद उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार
अमृतपुर फर्रुखाबाद भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर का परिवार कैंची धाम जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। यह घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के उजरामाऊ गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुई, जहाँ उनकी फॉर्च्यूनर कार एक अन्य वाहन से टकराकर खड्डे में पलट गई।
विधायक के पुत्र अजय राठौर, पुत्रवधू दीक्षा, पौत्री शशि, स्वाति और पौत्र अर्याक अपने चालक केपी और एक सरकारी गनर के साथ कैंची धाम जा रहे थे। नगाँव के पास अचानक सामने से एक कार मुड़ी, जिससे दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें अनियंत्रित होकर खड्ढ में जा गिरी और पलट गईं।
हादसे के बाद विधायक का परिवार और अन्य लोग कार में फंस गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि विधायक के परिवार को कोई गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि सभी को मामूली खरोंचें आई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पलटी हुई कारों को सीधा कराया। विधायक के परिवार को दूसरी कार से घर भेजा गया। हादसे के बाद दूसरी कार में सवार लोग अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 