टायर पंचर की दुकान में हवा का टैंकर फटा, एक युवक गंभीर रूप से घायल
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार
फर्रुखाबाद थाना कादरी गेट क्षेत्र के मसेनी चौराहे पर सोमवार दोपहर एक हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मसेनी निवासी योगेंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र की मसेनी चौराहे से लोको रोड की तरफ टायर पंचर की दुकान है। उसकी दुकान पर खानपुर निवासी 27 वर्षीय शिवम पुत्र वीरेंद्र शाक्य काम करता था। सोमवार दोपहर शिवम हवा के टैंक में हवा भर रहा था, तभी टैंक अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। विस्फोट में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर कादरी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत