नगर में विमल क्लीनिक का भव्य शुभारंभ हुआ,विधायक मूलचंद्र निरंजन और पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने फीता काटकर शुभारंभ किया,क्लीनिक की तरफ से निशुल्क डेढ़ सैकड़ा कम्बल वितरित किये गये
संवाददाता चन्द्रपाल लाडूपुरा
कोंच(जालौन)* नगर के नया पटेल नगर में स्थित विमल क्लीनिक का आज नवीन प्रतिष्ठान का क्षेत्र के भाजपा विधायक मूलचंद निरंजन ओर नगर पालिका परिषद कोंच के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया इस अवसर पर क्लीनिक के संचालक डा कुलदीप सिंह ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र उड़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर आज स्वास्थ शिविर का आयोजन हुआ जिसमें तमाम मरीजों की जांचे निशुल्क की गई साथ ही शिविर में दवा भी निःशुल्क दी गई इस अवसर पर लखनऊ से आये डा अमन आनंद और ग्वालियर से आये नेत्र चिकित्सक डा भारत ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया इसके साथ ही शिविर में डेढ़ सैकड़ा मरीजों को निशुल्क कम्बल वितरित किए गये इस कार्यक्रम में डा कुलदीप सिंह ने आभार जताया

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई
कोंच में खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, लापरवाही बरकरार 