मोतीझील में 20वां दीपावली बाजार शुरू, सजे देशभर के हस्तशिल्प व सजावट के स्टॉल
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
हर वर्ष की तरह इस बार भी कानपुरवासियों के लिए दीपावली बाजार का शुभारंभ मोतीझील के लान नंबर-2 पर 11 अक्टूबर से किया गया। यह बाजार 15 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजकों ने बताया कि इस बार की खास बात यह है कि दीपावली बाजार में ऑनलाइन से भी सस्ता सामान मिलेगा। घर सजाने से लेकर दीपावली मनाने तक की हर वस्तु यहां उपलब्ध है। दीपावली बाजार का उद्घाटन कानपुर की मेयर प्रमिला पाण्डेय ने किया। इस बाजार का आयोजन शाइन इवेंट्स एंड एक्जीबिट तथा न्यू कानपुर यूथ क्लब द्वारा किया गया है।
आयोजक आमिर सिद्दीकी ने बताया कि यह दीपावली बाजार अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। बीते दो दशकों से यह देशभर के उत्पादकों को ग्राहकों से सीधे जोड़ने का माध्यम बना हुआ है।इस वर्ष के मुख्य आकर्षण में टेऱाकोटा के मिट्टी के सामान, हस्तशिल्प, भदोही की कालीनें, जयपुर का मुखवास, कश्मीर के सूखे मेवे और भारत के विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध वस्तुओं के विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। कानपुरवासी इस बाजार में न केवल खरीदारी का आनंद ले रहे हैं बल्कि हर साल की तरह इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 