मेकरावर्ट गंज में काशीराम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर के मेंकरावट गंज में शोषित और वंचित समाज को अधिकार दिलाने वाले महान नेता काशीराम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उनके विचारों को नमन करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में राहुल यादव एडवोकेट, बुद्ध सिंह, राजेश गौड़, जसवंत यादव, अशोक यादव, विनोद पाल, हरिओम खन्ना, प्रकाश हजारिया, मुन्ना पहलवान और शैलेंद्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि काशीराम ने समाज के पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों को एकजुट कर उन्हें राजनीतिक ताकत बनाने का काम किया। कार्यक्रम में उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में समानता तथा भाईचारे के उनके संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 