परिवार परामर्श केंद्र से 15 जोड़ों की विदाई। सभी दंपतियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
दिनांक 27.09.2025 (शनिवार) को उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत परिवार परामर्श केन्द्र, कानपुर नगर में काउंसलिंग पूरी कर रहे 15 जोड़ो का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी दम्पत्तियों ने एक-दूसरे को फूलमाला पहनाकर मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध विनोद कुमार सिंह ने सभी दम्पत्तियों को सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एस.एम. कासिम आबिदी, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध डॉ. अर्चना सिंह, महिला थाना कमिश्नरेट कानपुर नगर की प्रभारी निरीक्षक कमर सुल्ताना, मिशन शक्ति टीम के अधिकारी/कर्मचारी तथा परिवार परामर्श केन्द्र का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा। सम्मेलन में अधिकारीगणों द्वारा उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबर (1090, 1076, 181 आदि) की जानकारी दी गई तथा महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी समस्याओं को गहनता से सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु आदेश दिए गए।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 