उन्नाव में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया
दिनांक 23 सितम्बर 2025 को महिला कल्याण विभाग द्वारा जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के आदेशानुसार तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमा नाथ राय के मार्गदर्शन में “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन इंटर कॉलेज थाना परिसर में किया गया।
इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक दिवाकर ओझा एवं केस वर्कर अविरल द्वारा महिला एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। इनमें घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल लैंगिक उत्पीड़न निवारण, वन स्टॉप सेंटर, दत्तक ग्रहण, बाल विवाह प्रतिषेध तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों से बचाव जैसे विषय शामिल रहे।कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली पर भी प्रकाश डाला गया और बताया गया कि मुसीबत में फंसे बच्चे किस तरह हेल्पलाइन से मदद ले सकते हैं। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या योजना, बाल सेवा योजना, निराश्रित विधवा पेंशन तथा अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान 1090, 1098, 181, 1076, 112, 102 आदि हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 