धर्मोत्थान चेतना सेवा समिति ने नम आंखों से किया गणपति का विसर्जन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
धर्मोत्थान चेतना समिति के कार्यकर्ताओं की आंखें नम है ।27 अगस्त से गणपति जी के साथ सुबह से शाम तक भजन ,कीर्तन ,संगीत, भागवत आदि अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए ।आज उन्हीं गणपति को विसर्जन के लिए ड्योढ़ी घाट लेकर जाना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में कार्यकर्ताओं की आंखें नम होना स्वाभाविक है।
धर्मोत्थान चेतना समिति के तत्वाधान में 27 अगस्त से आज 4 सितंबर तक भदौरिया चौराहा रामकृष्ण नगर मे भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज प्रातः काल हवन – पूजन के साथ विसर्जन यात्रा प्रारंभ हुई। साथ में भंडारे का आयोजन भी किया गया।। विसर्जन यात्रा, समारोह स्थल भदौरिया चौराहा से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई ड्योढ़ी घाट में संपन्न हुई। इस अवसर पर ओम नारायण त्रिपाठी डॉक्टर दिवाकर मिश्र दलजीत सिंह भदोरिया सतीश गुप्ता मनोज अवस्थी आनंद शुक्ला अजय गुप्ता गौरव मिश्रा दुर्गेश त्रिपाठी मनीष दीक्षित नीरज तिवारी अजय गुप्ता श्री कृष्णा बाजपेई दीपक यादव चंद्रशेखर वर्मा राजेंद्र मिश्रा आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 