आई एम ए के सहयोग से एलिम्को में लगा स्वास्थ्य शिविर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी दी अपनी सेवाएं
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
भारतीय कृषि अंग निर्माण निगम (इल्को) मुख्यालय कानपुर में आज दिनांक 03 सितंबर 2025 को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर के सहयोग से निगम प्रबंधन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर के अध्यक्ष महोदय डॉ. नंदिनी रस्तोगी, चेयरमैन सामुदायिक सेवा डॉ. डी.सी. रस्तोगी एवं सचिव डॉ. विक्रम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फिजिशियन: डॉ. अंजनी प्रसाद, डॉ. पी.के. माथुर, डॉ. ए.के. निगम
हृदय रोग विशेषज्ञ: डॉ. अजय श्योरान
नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ: डॉ. काजल अग्रवाल मधुमेह रोग विशेषज्ञ: डॉ. नंदिनी रस्तोगी नेत्र रोग विशेषज्ञ: डॉ. अवध दुबे, डॉ. गौरव दुबे चर्म रोग विशेषज्ञ: डॉ. डी.पी. शिवहरे स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ: डॉ. नीलम मिश्रा सर्जन: डॉ. एस.के. मिश्रा हड्डी रोग विशेषज्ञ: डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. के.के. त्रिपाठी कार्यक्रम में महाप्रबंधक वित्त श्री अजयन चौधरी, महाप्रबंधक इंजीनियरिंग श्री विवेक द्विवेदी, उप-महाप्रबंधक सामाग्री प्रबंधन श्री आलोक ठाकुर समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 593 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में शुगर एवं हीमो ग्लोबिन की जांच निःशुल्क की गई तथा दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं। साथ ही 40% छूट पर एक्स-रे जांच भी उपलब्ध कराई गई। यह पहल कर्मचारियों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय कदम है।

नानकारी फीडर पर बिजली चोरी के दो मामले पकड़े गए, एफआईआर दर्ज
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, दिलाई जाएगी एकता की शपथ
जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी, एस डी एम सदर, द्वारा रात्रिकालीन निर्माण कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी 