लाला लाजपत राय अस्पताल को मिले उपकरण मरीजों को मिलेगा लाभ
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
दिनांक 26 अगस्त 2025 को लाला लाजपत राय अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक प्रो. डॉ. आर. के. सिंह की उपस्थिति में जेपी हेल्थकेयर सर्विसेज के मालिक नरेंद्र सिंह द्वारा 1 शिफ्टिंग ट्रॉली, 2 बाइपेप मशीन, 1 सक्शन मशीन, 2 व्हीलचेयर, 50 ऑक्सीसेट और बायोस क्लिनिकल सर्विसेज पीवीटी. लिमिटेड की मालिकिन डॉ. आराधना सिंह द्वारा 1 शिफ्टिंग ट्रॉली, 21 ग्लूकोमीटर और 5 नेबुलाइजर मशीनें रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग को दानस्वरूप प्रदान की गईं।
यह उपकरण विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अवधेश कुमार को मरीजों के हित में सौंपे गए। इस अवसर पर प्रो. डॉ. आनंद कुमार, प्रो. डॉ. संजय कुमार वर्मा और मैट्रन राम सती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका
हलीम कॉलेज की ऐतिहासिक धरोहर को बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी – अशफाक सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ संभाजन, PDA सम्मेलन एवं जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश 