श्री झूलेलाल शिव मंदिर में चलिहा महोत्सव का आयोजन 16 जुलाई से शुरू होकर 25 अगस्त तक बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से किया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स।
गोविंद नगर स्थित श्री झूलेलाल शिव मंदिर में चलिहा महोत्सव का आयोजन 16 जुलाई से शुरू होकर 25 अगस्त तक बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से किया गया। प्रतिदिन संध्या 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक पूजन, भजन संध्या, आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ।
विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला में 22 अगस्त को हवन, अखंड पाठ स्थापना व सुखमनी साहिब का पाठ, 23 अगस्त को भजन संध्या व भंडारा, तथा 24 अगस्त को विशाल भंडारे के साथ पूज्य बहराणा साहिब पूजा, ज्योति दर्शन और प्रवचन-सत्संग का आयोजन किया गया। 24 की रात 12 बजे पूज्य बहराणा साहिब का विसर्जन पांडु नदी में हुआ। 25 अगस्त को संध्या 5 बजे पूजा और ज्योति दर्शन के साथ महोत्सव का समापन किया गया।
इस अवसर पर श्याम लाल मूलचंदानी (अध्यक्ष), सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा, बंटी सिधवानी, नरेश फूलवानी, चंद्रभान मोहनानी, बिहारी लाल बजाज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका
हलीम कॉलेज की ऐतिहासिक धरोहर को बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी – अशफाक सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ संभाजन, PDA सम्मेलन एवं जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश 