इनर व्हील क्लब का स्थापना समारोह, सेवा और नए नेतृत्व का संकल्प
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
इनर व्हील क्लब का भव्य स्थापना समारोह होटल रॉयल क्लिफ में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. सबा युनुस ने किया, जिनके मार्गदर्शन व नेतृत्व में सभी सदस्य उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं। मंच संचालन डॉ. गरिमा विलियम्स ने किया। इस अवसर पर डॉ. मंजु अवस्थी को क्लब की नई अध्यक्ष तथा श्रीमती नीरजा गुप्ता को नई सचिव के रूप में शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि सुरुचि सक्सेना ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय करवाया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। Outgoing प्रेसिडेंट डॉ. सीमा वर्मा ने अपने स्वागत भाषण में पिछले वर्ष की उपलब्धियों और गतिविधियों का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि द्वारा सीमा वर्मा को पैट्रन्स सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिशिएशन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गणेश वंदना, दीप प्रज्ज्वलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पदाधिकारियों का सम्मान, नए सदस्यों का स्वागत और छात्राओं को साइकिल बांटने का कार्यक्रम भी हुआ, जो शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्य अतिथि सुरुचि सक्सेना ने अपने संबोधन में इनर व्हील संगठन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा महिला स्वयंसेवी संगठन है, जो सेवा, मैत्री और महिला सशक्तिकरण के सिद्धांतों पर कार्य करता है। इस अवसर पर विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामाजिक कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति क्लब के योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में डॉ. मोहिनी शुक्ला, डॉ. मनीषा बजपई, श्रीमती रति गुप्ता, डॉ. अर्चना त्रिवेदी, श्रीमती सीमा त्रिवेदी, सबा युनुस सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहीं।

अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई 