गोबरहा गांव उन्नाव मे तिरंगा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकली गई

तहसील क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को तिरंगा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकली गई। इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत गोबरहा गांव के स्वत्रंत्रता संग्राम सेनानी परमेश्वरदीन लोधी के स्मारक से चल बजौरा गाँव के शहीद अमर बहादुर के स्मारक पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में सैकड़ो बाइक सवार देशभक्तों ने भारत माता के जयघोष के नारों से गुंजायमान करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। गोबरहा गाँव पहुँचे जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परमेश्वरदीन लोधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा की शुरुवात की। रास्ते मे देश की स्वत्रंत्रता में योगदान देने वाले भगवंतनगर निवासी स्व०मनबोधन लाल बाजपेयी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से अमितेश सिंह नंदू,मंडल अध्यक्ष आशीष बाबा,भगवंतनगर चैयरमैन आशीष शुक्ला व जिला पंचायत सदस्य सुधीर शर्मा ,अजय बाजपेयी ने भी सहभागिता दर्ज की।
इस यात्रा दौरान सिक्की बोटा,सूरज सिंह, शिववीर सिंह,अर्जुन लोधी,धुन्नर लोधी,अवधेश तिवारी,शिवलाल,आशीष अवस्थी सहित सैकड़ो देशभक्त शामिल रहे।