यूपीएसआईडीसी ट्रांस गंगा सिटी में किसानों को जल्द मिलेंगे प्लाट कोर्ट के आदेश से किसानों में खुशी की लहर
कानपुर/उन्नाव उपदेश टाइम्स
यूपीएसआईडीसी ट्रांस गंगा सिटी परियोजना के अंतर्गत प्रभावित किसानों को जल्द ही विकसित प्लाट मिलेंगे। आपको बताते चले की 1100 एकड़ में बन रही गंगा सिटी में कई किसानों की कीमती जमीन जाने पर उनको बदले में मुआवजा और ट्रांस गंगा सिटी में एक प्लाट देना सुनिश्चित हुआ था। परंतु यूपीएसआईडीसी ने यूपीसीडा को 1100 एकड़ भूमि बेच दिया। जब किसानों ने अपने हक की माँग की तो यूपीसीडा ने स्पष्ट रूप से इन्कार कर दिया इस संबंध में शिवनारायण,वसंत मिश्रा,अशोक कुमार द्वारा रिट पिटीशन संख्या 6505 उच्च न्यायालय इलाहाबाद बेंच लखनऊ में दाखिल की थी। जिसमें उच्च न्यायालय द्वारा 18/07/2025 को आदेश हुआ की तीन माह के अंतर्गत निःशुल्क प्लाट दिये जाए। वही उच्च न्यायालय में दायर याचिका से आए हुए आदेश से किसानों के दिलो में खुशी की लहर है तथा ट्रांस गंगा सिटी के किसानों ने सिवनारायण के संघर्ष की भूरि भूरि प्रसंशा की है तथा इस ऐतिहासिक जीत के लिए न्यायालय को भी धन्यवाद दिया है,

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को हिंदी भवन अकबरपुर में होगा भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम
रिश्ते में न पड़े गांठ, विवाह से पहले मिलेगा संवाद का मंत्र, डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में किया ‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र का शुभारंभ
समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई
अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र 