बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूर्व प्रधान रामदास निषाद ने सहयोगियों संग़ बांटे लंच पैकेट
कानपुर प्रशासन द्वारा भी खाद्य सामग्री और सब्जी का वितरण।
कच्ची मड़ैया रामपुर क्षेत्र में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कच्ची मड़ैया रामपुर व चैन पुरवा बस्ती में एक विशेष राहत शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामदास द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी संख्या में भोजन के पैकेट वितरित किए गए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवियों का भी विशेष योगदान रहा। ग्रामसभा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को लगभग 600 लंच पैकेट उपलब्ध कराए गए। इस सेवा कार्य में समाजसेवियों मल्हू निषाद जिला पंचायत सदस्य और जनप्रतिनिधियों का भी पूरा सहयोग रहा। इस अवसर पर किशोर निषाद ग्राम प्रधान शिवदीन पुरवा अनिल कुशवाहा बीडीसी शंकर राजेन्द्र नन्द किशोर, शिवा, मिश्री लाल संतोष कोटेदार, राजेन्द्र निषाद, किशन लाल रामचंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे। क्षेत्रीय विधायक अभिजीत सिंह को भी इस कार्यक्रम में आना था लेकिन विशेष कारणबश वह उपस्थित नहीं हो सके लेकिन प्रधान द्वारा किए गए राहत कार्यों की सराहना करते हुए पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार और समाज हर संभव मदद के लिए तैयार है। आपदा प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री व आवश्यक वस्तुएँ भी वितरित की गईं। प्राइमरी पाठशाला रामपुर में बाढ़ पीड़ितों को शरण दिलाई गई। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि दोपहर में स्थानीय प्रशासन द्वारा दाल चावल सब्जी रोटी का वितरण बाढ़ पीड़ितों के बीच में किया गया।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक