सोमवार पर झूले लाल शिव मंदिर में भक्ति की गूंज, भंडारे के साथ संपन्न हुआ चालिया महोत्सव
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
गोविंद नगर स्थित श्री झूले लाल शिव मंदिर में चालिया महोत्सव बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को मंदिर प्रांगण में दिनभर पूजा-अर्चना, भजन संध्या, महाआरती और भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे हुआ और रात्रि 10 बजे तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया, जिसके उपरांत भजन संध्या में कानपुर के प्रसिद्ध भजन गायक ‘शिव आयुष एंड पार्टी’ ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। “भोले तो रूठा जग छूट, मेरे प्रभु तो आ जा” जैसे भजनों पर श्रद्धालु तालियां बजाते और नृत्य करते नजर आए।
हर तरफ “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। बेलपत्र अर्पण करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। मुख्य आयोजन समिति में शामिल
श्याम लाल मूलचंदानी (अध्यक्ष), सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा, बंटी सिद्धवानी, नरेश फूलवानी, चंद्रभान मोहनी, मुरारी लाल चुग, बिहारी लाल बजाज, बलराम कटारिया, गणेश बजाज, मनोज लालवानी, सुरेश धमीजा, दिनेश कटारिया, विनोद मुरझानी, मोहन, मुकेश, अमित कटारिया, पूरन बजाज, मनोज डब्बू, हरिराम गंगवानी, सुनील अलवानी, लक्ष्मण दास, संजय चुग, राजकुमार मोटवानी, रमेश मुरझानी, शिव द्विवेदी, पूनम चुग, मंजू खत्री, रूम्म डबरानी, हेमा शर्मा, ज्योति गेरा, शीतल आदि रहे।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन हर साल श्रावण मास के अंतिम सोमवार को इसी श्रद्धा और उत्साह से किया जाता है।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 