गरिमा यादव भारतीय महिला कैंप के लिए चयनित
कानपुर की होनहार खिलाड़ी गरिमा यादव का चयन सीनियर भारतीय महिला टीम के कैंप के लिए किया गया है। गरिमा, जो मध्यम गति की तेज गेंदबाज होने के साथ ही शानदार क्षेत्ररक्षक और बल्लेबाज़ भी हैं, लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। गरिमा का इससे पूर्व चयन बीसीसीआई द्वारा जनवरी में आयोजित चैलेंजर ट्रॉफी और अप्रैल में उत्तराखंड में हुए मल्टी डे मैचों में हुआ था। इस वर्ष वह उत्तर प्रदेश की टीम से अंडर-23 एक दिवसीय में 10 विकेट और सीनियर टीम से खेलते हुए 10 विकेट झटक चुकी हैं।
जुलाई में बेंगलुरु में हुए इमर्जिंग कप के मुकाबलों में भी गरिमा ने 14 विकेट लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई द्वारा उन्हें 5 अगस्त से शुरू हो रहे सीनियर भारतीय महिला टीम के कैंप के लिए चुना गया है। वह कोच मोहम्मद मुनीरुद्दीन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके चयन पर केसीए अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर, सचिव कौशल कुमार सिंह और एसआरएन सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई 