प्रभारी मंत्री ड़ा0 संजय कुमार निषाद ( मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ) द्वारा पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया

उपदेश टाइम्स कानपुर देहात
कानपुर देहात आज मंत्री/ प्रभारी मंत्री ड़ा0 संजय कुमार निषाद ( मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ) द्वारा पुलिस लाइन जनपद कानपुर देहात का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान मंत्री जी द्वारा पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात अरविन्द मिश्र के साथ पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कानपुर देहात श्रीमती रेणुका सचान, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरा, अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।