एक उम्मीद’ ने किया EDUQUITY का फूका पुतला ,SSC घोटाले के खिलाफ फूटा गुस्सा

>सिकंदरा में हाथों में तख्तियां लेकर छात्रों के समर्थन में निकाला गया विरोध मार्च
>राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के नेतृत्व में गूंजे “SSC घोटाला बंद करो” के नारे
कानपुर देहात। SSC परीक्षा घोटाले के खिलाफ देशभर में छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सामाजिक संस्था ‘एक उम्मीद (NGO)’ ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के समर्थन में कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की शुरुआत सिकंदरा के राजेंद्र नगर से हुई, जो पैदल जुलूस के रूप में पटेल चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां थाम रखी थीं और EDUQUITY कंपनी का पुतला दहन कर भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश जताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व ‘एक उम्मीद’ की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव ने किया। उनके साथ छात्रों और पदाधिकारियों ने जोरदार नारेबाजी की “EDUQUITY मुर्दाबाद”, “SSC घोटाला बंद करो”, जैसी गूंजती आवाजों ने माहौल को आंदोलित कर दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीता यादव (प्रदेश अध्यक्ष), मंजीत यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), फैसल अंसारी (प्रदेश महासचिव), चरण सिंह यादव (जिलाध्यक्ष, कानपुर देहात), पवन सिंह चौहान (जिलाध्यक्ष, कानपुर ग्रामीण), उमेश भार्गव (प्रभारी,कानपुर नगर),पान सिंह यादव (जिला महासचिव), अवधेश यादव (जिला सचिव), प्राची कटियार (महिला मोर्चा जिला सचिव), लारेब नक़वी (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), अभिषेक गुप्ता (युवा समाजसेवी), लता कश्यप (कल्याणपुर विस अध्यक्ष), पूर्णिमा शर्मा, रोहित वर्मा, सरिता जौहरी, श्याम जी शर्मा शत्रु यादव, आशीष सिंह ,आदेश कटियार सूर्यांश ,रोहित यादव, आदि लोग शामिल रहे
प्रदर्शन का उद्देश्य SSC परीक्षा में हुई कथित धांधली को उजागर करना और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करना रहा। संस्था ने सरकार से जल्द निष्पक्ष जांच व जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।