उपमुख्यमंत्री से झारखंड की तरह प्रदेश में अधिवक्ता पेंशन और स्वास्थ्य बीमा लागू कराएं —- पं रवीन्द्र शर्मा
ब्रजेश पाठक से मिले अधिवक्ता
कानपुर अधिवक्तागण अपनी सामाजिक सुरक्षा योजनाओ के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मोतीझील में मिले
पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन ने बताया कि न्यायालय के अधिकारी हम अधिवक्ताओं की पेंशन योजना न होने से 80_85 वर्ष तक के बुजुर्ग अधिवक्ताओं को जीविकोपार्जन हेतु मजबूरन कार्य करना पड़ रहा है और स्वास्थ्य बीमा न होने से अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों का बेहतर इलाज भी नहीं हो पा रहा है आप अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना जिसके अंतर्गत अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों को आयुष्मान योजना से जोड़े जाने या बेहतर इलाज हेतु रु 5 00 000 की निशुल्क अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना और बुजुर्ग / वरिष्ठ अधिवक्ताओ को सम्मान से जीने के लिए अधिवक्ता पेंशन योजना जिसके अंतर्गत बुजुर्ग अधिवक्ताओं को रिटायरमेंट की शर्त पर रुपया 15000 प्रतिमाह पेंशन देय हो लागू करें।
झारखंड अधिवक्ता पेंशन योजना और अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने वाला पहला राज्य बन चुका है उत्तर प्रदेश में भी अधिवक्ता पेंशन और अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना लागू कीजिए।
प्रतिवेदन प्राप्त कर ब्रजेश पाठक ने सहानुभूति पूर्वक विचार कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
प्रमुख रूप से अरविन्द दीक्षित अभिनव तिवारी संजीव कपूर शिवम गंगवार शुभम जोशी इंद्रेश मिश्रा वीर जोशी आदि रहे।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 