जबरदस्त बारिश में कच्चा मकान भर भरा कर गिरा, जिसमें तीन जानवर दब गए तथा इसमें एक गाय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार की विशेष रिपोर्ट
ब्लॉक कमालगंज के ग्राम फतेहउल्लापुर में एक कच्चा मकान गिरने से उसमें बंधी गाएं दब गई जिसमें एक गाय की दबाने से मौत हो गई तथा अन्य जानवर बुरी तरह घायल हो गए जानकारी के अनुसार राजेश कटियार पुत्र बृजनंदन लाल कटियार का कच्चा मकान जो बारिश के चलते गिर गया जिसमें परिवार के लोग बाल बाल बच गए तथा दीवार गिरने से उसमें बंधे जानवर दब गए ग्राम वासियों की मदद से जानवरों को बड़ी मशक्कत से निकला गया जब तक जानवरों को निकाला गया तब तक लगभग 1 वर्ष की गाय जिसकी कीमत ₹12000 थी उसने दम तोड़ दिया तथा अन्य दो जानवरों का डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया उनकी भी हालत नाजुक है आज दिनांक मंगलवार को रात से ही जबरदस्त बारिश हुई इस जबरदस्त बारिश के चलते मकान गिर गया तथा उसके पास में खड़ी हुई पक्की दीवार भी गिर गई जिसके सहारे बंधे हुए जानवर भी दब गए बारिश के चलते गरीबों के आशियाने गिरकर जमीन दोष हो रहे हैं जब जानकारी ग्राम प्रधान को हुई तो ग्राम प्रधान स्वदेश कटियार व गांव के लोग सभी लोग वहां पहुंचे और जैसे तैसे उन जानवरों को निकाला गया जिसकी जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को हुई क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे तथा निरीक्षण किया तथा मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले , दो थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर
करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ीभीड़ ,सुहागिनों ने खूब की खरीदारी
गंगा पार कर घास काटने गई छात्रा गंगा से डूबने से हुई मौत, दो बच्चे सकुशल बचे
धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
राजमार्ग पर कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब तथा अन्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे 