फर्रुखाबाद के लखनपुर गांव में एक ही परिवार के पांच बच्चों को हुआ फूड पाइजिंग 10 वर्षीय सुनीता की मौत
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार
फर्रुखाबाद की कोतवाली कायमगंज की ग्राम सभा लखनपुर निवासी राम सिंह जाटव की 10 वर्षीय पुत्री सुनीता तथा 11 वर्षीय अंशुल 14 वर्षीय रीता 8 वर्षीय गुलशन 12 वर्षीय गीता सभी ने रात को खाना खाया। खाने के बाद तबियत बिगड़ गई और उन्हें दस्त व उल्टी होने लगे सुनीता की तबीयत ज्यादा बिगड़ने से उसकी मौत हो गई फूड पाइसिंग से एक छात्रा की मौत हो गई तथा दो भाई दो बहने की हालत गंभीर है उन चारों बच्चों का इलाज लोहिया में चल रहा है सूचना मिलने पर एसडीम कायमगंज रविंद्र कुमार ए सीएमओ रंजीत गौतम बच्चों के घर पहुंचे बच्चों की चाची ने बताया कि रात को बच्चों की तबीयत खाना खाने के बाद खराब हो गई तथा सुबह को सुनीता की मृत्यु हो गई बाकी सभी को फर्रुखाबाद लोहिया में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति के पांच बच्चे हैं जिसमें एक बेटी की मौत हो गई बताया कि रात को सब्जी रोटी खाई थी सुबह उल्टी दस्त होने लगे इन्होंने 16 से 18 घंटे घर पर रखा किसी भी चिकित्सक को नहीं दिखाया जिससे उनकी हालत बिगड़ गई तथा एक बच्चे की मौत हो गई दो भाई दो बहने जो कि लोहिया अस्पताल में भर्ती है उनकी भी हालत नाजुक है जिनका इलाज चल रहा है

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले , दो थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर
करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ीभीड़ ,सुहागिनों ने खूब की खरीदारी
गंगा पार कर घास काटने गई छात्रा गंगा से डूबने से हुई मौत, दो बच्चे सकुशल बचे
धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
राजमार्ग पर कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब तथा अन्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे 