पहाड़ी भिटारी में 11 कुंडीय यज्ञ शुरू, निकली कलश यात्रा
हमीरपुर : ग्राम पहाड़ी भिटारी में संकट मोचन धाम में हो रही यज्ञ में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा ग्राम पहाड़ी के यज्ञ स्थल संकट धाम मंदिर से प्रारंभ हुई। जो गांव के विभिन्न मार्गों में घूमी और यज्ञ स्थल पर समापन हुआ।
मुस्करा के पहाड़ी भिटारी गांव के संकट मोचन धाम में 11 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।जिसके क्रम में शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हाथी, ऊंट, घोड़े व एक दर्जन से अधिक डीजे, बैंड, रब्बी, भांगड़ा व सैकड़ो की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल नजर आईं। इस दौरान आयोजनकर्ता संत गोपालानंद महाराज ने बताया कि यह देव स्थल वर्षो पुराना है। जिसमे गांव के सभी देव स्थान एक जगह एकत्रित है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पहाड़ी भिटारी में 15 दिसंबर 2008 में जगन्नाथ पुरी उड़ीसा से संत निरंजनदास महाराज का आगमन हुआ था। जिनके द्वारा 29 जनवरी 2009 को प्रतिमा की नींव रखी गई थी। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 