वंदेमातरम व भारत माता की जय के उद्घोष संग निकली तिरंगा यात्रा
हमीरपुर। शुक्रवार को : भारतीय सेना के सम्मान में शहर में पूरे जोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ रमेड़ी मुहल्ला स्थित वरदान रेजीडेंसी से पूर्व राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने किया।
शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे रमेड़ी स्थित वरदान रेजीडेंसी से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो रमेड़ी से होते हुए देवादास मंदिर, सुभाष बाजार, किंगरोड, दीक्षित तिराहा होते हुए नगर पालिका स्थित आंबेडकर पार्क पहुंची। जहां पर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में पूर्व राज्य मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा समेत राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, राजीव शुक्ला, संजय दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, नीलम बाजपेई, राधा चौरसिया, शकंतुला निषाद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, अभयप्रताप सिंह, नीशू गुप्ता, किशन व्यास शामिल रहे। इस दौरान डीजे में बज रहे देशभक्ति गीतों में लोग झूमते नजर आए।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 