जिला जज ने किया लोक अदालत का शुभारंभ, निस्तारित हुए 13642 मामले
हमीरपुर। शनिवार को मुख्यालय स्थित दिवानी न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार राय के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 13642 वादों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर वादकारियों की अच्छी खासी भीड़ लगी रही।
इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश से कुल एक, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय से कुल 31, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से 29, विशेष न्यायाधीश (आ.व.अधि.) से कुल 144, विशेष न्यायाधीश (द.प्र.क्ष.) से कुल तीन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से कुल 1366, सिविल जज (सी.डि.) से कुल 58, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से कुल 130, सिविल जज (सी.डि.)/एफ.टी.सी. से कुल 49, पकंज कुमार कुशवाहा, सिविल जज (जू.डि.) राठ से कुल 182, सिविल जज (जू.डि.)/एफ.टी.सी. से कुल 73, बृजेश कुमार पटेल सिविल जज (जू.डि.) मौदहा से कुल 372, शशांक गुप्ता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राठ द्वारा कुल 754 वादों का निस्तारण कराया गया। इस प्रकार समस्त न्यायालयो से कुल 3192 वाद निस्तारित किए गए एवं राजस्व विभाग द्वारा कुल 10085 वादों का निस्तारण व एलडीएम संगम लाल मिश्रा इंडियन बैंक के अनुसार जनपद में स्थापित समस्त बैंकों के कुल 17562 मामलों में से कुल 365 वादों का निस्तारण हुआ। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 13642 वादों का निस्तारण हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको व राजस्व द्वारा सुलह समझौते के पर 4,71,08,279 रुपये धनराशि प्राप्त हुई। इसी प्रकार न्यायालय द्वारा निस्तारित वादों में लगभग 96,59,506 रुपये की धनराशि समझौते के रूप में प्राप्त हुई तथा न्यायालय व राजस्व, बैंक द्वारा कुल 5,67,67,785/ रुपये की धनराशि समझौते के रूप में प्राप्त हुई। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश/परिवार न्यायालय ज्ञानप्रकाश सिंह, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरूण कुमार मल्ल, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ भगवान दास दीक्षित, अध्यक्ष प्रैक्टिस एंड प्रोसेसिंग बार मनीराम वर्मा, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रहलाद सिंह द्वितीय, स्थाई लोक अदालत प्रमोद कुमार, लोक अदालत के नोडल अधिकारी/विशेष न्यायाधीश (आ.व.अधि) अनिल कुमार खरवार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) उदयवीर सिंह, अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश (द.प्र.क्षे.) रनवीर सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, सिविल जज (सी.डि.) निहारिका जायसवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेन्द्र कुमार पाण्डेय, सिविल जज(सी.डि.)/एफटीसी वंदना अग्रवाल, सिविल जज (जू.डि.)/एफटीसी शैलीशरण उपस्थित रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 