सामूहिक विवाह में नौ जोड़ों ने एक दूसरे को पहनायी वरमाला
सामूहिक विवाह में एक दूसरे के हुए नौ जोड़े, पहनाई जयमाला
हमीरपुर। शनिवार को मुख्यालय के चौरा देवी मंदिर में कैपेबल इंडिया ट्रस्ट के तत्वावधान में सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें नौ जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और अतिथियों ने वर वधू को प्रमाण पत्र देकर बधाई दी।
इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने बताया कि दहेज प्रथा जैसी बीमारी को हटाना है। दहेज प्रथा से आएदिन घटनाएं हो रही हैं और हमारी बहन बेटियों का उत्पीड़न हो रहा है। ऐसी समस्याओं से निजात दिलाना है। इस मौके पर नौ जोड़ों का विवाह संपन्न किया गया। जिसमें वर-वधु ने एक दूसरे के जयमाला डालकर एवं अग्नि को साक्षी मानकर अपना हमसफर स्वीकार किया। इस मौके पर कमेटी के लोगों ने वर वधू को सामूहिक विवाह का प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक दिनेश कुशवाहा, सहसंयोजक राहुल कुशवाहा, कार्यक्रम के उपाध्यक्ष श्याम गुप्ता ने वर वधु को उपहार भेंटकर उनकी लंबी आयु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान रोहित कुशवाहा, भूपेंद्र कुशवाहा, बसंत मौर्य, विशाल वर्मा, रिया वर्मा, ऋचा वर्मा, आशिक वर्मा, मनोज कुशवाहा, दशरथ कुशवाहा अन्य लोग मौजूद रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 