श्रमिक दिवस पर मुख्य वन संरक्षक ने मजदूरों को किया सम्मानित
हमीरपुर। वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन झांसी एचवी गिरीश ने श्रमिक दिवस के मौके पर वन विभाग के श्रमिकों को सम्मानित किया। मुख्य वन संरक्षक के हाथों सम्मान पाकर वन श्रमिकों के चेहरों में खुशी छा गई।
इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक ने वन विभाग में लगे श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में सभी लोग अपना ख्याल रखे। धूप से बचाव करते हुए कार्य करें ताकि कोई भी श्रमिक बीमारी की चपेट में न आए। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों को धूप से बचने के लिए साफी और पानी की सुविधा के लिए बोतल भी भेंट की। मुख्य वन संरक्षक के हाथों से सम्मानित होकर श्रमिकों के चेहरे में मुस्कान छा गई। इस दौरान आगामी वर्षाकाल मे होने वाले पौधरोपण और पौधशाला के बारे मे प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव के द्वारा जानकारी दी गई। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी आदर्श कुमार सिंह और क्षेत्रीय वनाधिकारी हमीरपुर दिग्विजय नाथ पांडेय, वन दारोगा अमर सिंह यादव उपस्थित रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 