अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईवे पर पलटी बरातियों से भरी कार, दो घायल
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सदर कोतवाली के राठ तिराहे पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बरातियों की कार पलट गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से बरातियों के बीच अफरा तफरी मच गई।
शुक्रवार की देररात मौदहा कस्बे से शादी समारोह से वापस बरातियों से भरी कार कानपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही यह कार सदर कोतवाली के राठ तिराहे के पास पहुंची कि तभी तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बरातियों से भरी कार हाईवे किनारे जा पलटी। जिसमें सवार कानपुर नगर के थाना महराजागंज के नजबगण निवासी सुरेश कुमार व महेश कुमार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और शेष बरातियों का हालचाल जाना। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 