अधिवक्ता पर कुल्हाड़ी से हमला, पुलिस ने शुरू की जांच
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। मौदहा क्षेत्र के ग्राम बिहरका में अपने नलकूप पर मौजूद अधिवक्ता पर गांव के दबंगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। अधिवक्ता को लहू लुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम बिहरका निवासी राम कीरत सिंह पुत्र राम अवतार सिंह पेशे से अधिवक्ता है उन्होंने कोतवाली मौदहा में तहरीर दी है कि मंगलवार की रात वह अपने गेहूं का खेत कटवाने को लेकर अपने नलकूप पर मौजूद थे तभी गांव के चंदन सिंह व राम सिंह वहां आ धमके और गाली गलौज करते हुए उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिस पर अधिवक्ता के सर में कुल्हाड़ी लगने से वह अचेत हो जमीन पर गिर पड़ा हमलावर उसे मरा समझ मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर अधिवक्ता के परिजनों ने उसे लहु लुहान हालत में सरकारी अस्पताल मौदहा में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने अधिवक्ता की हालत नाजुक देख का प्राथमिक उपचार कर मुख्यालय रेफर कर दिया। अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली उमेश सिंह ने बताया घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है वही नगर के अधिवक्ता संघ ने इस घटना पर आक्रोश प्रकट करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 