खून की कमी से जूझ रही वृद्धा को खून देकर युवा ने बचाई जान
उपदेश टाइम्स,हमीरपुर। जिला अस्पताल में खून की कमी से जूझ रही 90 वर्षीय वृद्धा की मदद के लिए एक युवा ने आगे आकर मदद की और रक्तदान करके वृद्धा जान बचाने का पुण्य कार्य किया।
करहिया गांव निवासी बुजुर्ग जगन्नाथ की 90 वर्षीय पत्नी बेटीबाई बीते कई दिनों से बीमार चल रही थी। जिसके चलते उसके शरीर में खून की कमी हो गई। खून की कमी के कारण वह जिंदगी और मौत से जूझने लगी। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे तत्काल ब्लड चढ़वाने की सलाह दी। जिला अस्पताल में खून की व्यवस्था न होने पर स्वजन काफी परेशान हो गए। बुंदेलखंड रक्तदान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अपनी टीम के सदस्य शिवम निषाद को सूचना दी। जिस पर उन्होंने रक्तदान करके 90 वर्षीय वृद्धा की जान बचाने का पुण्य काम किया। युवा द्वारा किए गए इस कार्य की जहां वृद्धा के स्वजन ने सराहना की। वहीं बुंदेलखंड रक्तदान समिति की टीम ने युवा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रक्तदान समिति के अध्यक्ष अशोक निषाद समेत भानू निषाद, प्रशांत निगम, प्रफुल्लराज पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 