हवन पूजन के बाद गायत्री मंदिर में स्थापित की गई अष्टधातु की हनुमान प्रतिमा
उपदेश टाइम्स,हमीरपुर। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में हनुमत जन्मोत्सव के अवसर पर अष्टधातु की पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना वैदिक विधान के साथ की गई। साथ ही हवन यज्ञ एवं सामूहिक सुंदरकांड का पाठ भक्तों द्वारा किया गया l
इस मौके पर प्रतिमा प्रतिष्ठा का संचालन करते हुए आचार्य उमेश शुक्ला ने वैदिक षोडश उपचार के माध्यम से पूजन संपन्न करवाया। मुख्य यजमान मनीष निगम रहे। इस अवसर पर महिला मंडल संयोजिका कामिनी निगम द्वारा सुंदरकांड का सामूहिक गायन संपन्न हुआ। हनुमत मूर्ति प्रतिष्ठा के आयोजन में बलदेव प्रसाद, अमित तिवारी, भगवती प्रसाद, रामकिशोर गुप्ता, शिवप्रसाद धुरिया, बिट्टो सिंह, प्रमिला पांडेय, अनीता सेन, माया सचान, पंकज कुशवाहा, प्रीति तिवारी, प्रियंका कुशवाहा, सुमन शर्मा, निर्मला देवी, सुमित्रा, मंजू वर्मा, चंद्रशोभा गुप्ता मौजूद रहे। वहीं रोडवेज बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में भी हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर उनकी प्रतिमा का श्रंगार किया गया और पूजन पाठ हुआ। इसी तरह से हमीरपुर के पातालेश्वर मंदिर में भी हनुमान जयंती के मौके पर श्रंगार किया गया और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 