किशोरी संग छेड़खानी करने वाले को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, पैर में मारी गोली
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपित युवक को पुलिस ने गुरुवार की देर रात 12:15 बजे मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। आरोपित के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। उसे राठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
राठ थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि वह बीती एक अप्रैल को घर से मंदिर जा रही थी। तभी रास्ते में पहले से बैठा जुगियाना मुहल्ले निवासी उस्मान ने आता देख छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बताया कि पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज युवक तलाश शुरू की गई। जिस पर गुरुवार की देररात सूचना मिली कि राठ के सैना रोड पर बनी दूध की फैक्ट्री के पास आरोपित मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और आरोपित उस्मान को घेर लिया। इस पर उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिस पर एक गोली उस्मान के बाएं पैर के घुटने के नीचे जा लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर वहीं गिर गया। बताया कि उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोतवाल ने बताया कि उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 