कलेक्ट्रेट में लोहे की सरिया लेकर युवक का हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। कलेक्ट्रेट में बुधवार को एक युवक ने लोहे की सरिया लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
बुधवार को कलेक्ट्रेट में एक बार फिर से सुरक्षा में लापरवाही बरती गई और एक युवक लोहे की सरिया लेकर कलेक्ट्रेट के अंदर घुस आया और उसने जमकर हंगामा किया। युवक के इस हंगामे को देख वहां के लोगों के बीच सनसनी फैल गई। युवक के हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसे पकड़ने में पुलिस का पसीना छूट गया। इस दौरान करीब दस पुलिस कर्मी उसे पकड़ने में जुटे रहे। जिसके बाद वह पकड़ में आ सका। पुलिस ने सरिया छीनकर युवक को सरकारी गाड़ी में लादा और कोतवाली ले गए। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और थाना कुरारा के मंगलवार का रहने वाला है। जिसने अपना नाम अमित पुत्र रामसनेही बताया है। वह गोलगप्पे बेचने का काम भी करता है। युवक के स्वजन के आने पर उसे उनकी सुपुर्दगी में छोड़ दिया गया है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 