छात्रा को एक दिन के लिए बनाया थानाध्यक्ष, दी गई पुलिस संबंधी जानकारी
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष ललपुरा के द्वारा थाना में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एक छात्रा को एक दिन का थाने का प्रभारी बनाया गया। जिसके द्वारा थाने में आई शिकायतों को सुना गया और उनके निस्तारण की प्रक्रिया को जाना और समझा गया।
थाना ललपुरा में बुधवार को उजनेड़ी गांव निवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उजनेड़ी की कक्षा 9 की छात्रा शिवानी पुत्री बाबूराम एक दिवस का थाना प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ललपुरा के द्वारा छात्रा को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका की जानकारी साझा की गई। छात्रा को थाने में आने वाली शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, आपातकालीन सेवाओं, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा उपायों और पुलिस की कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 