होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद,उतराव में हिंदू-मुस्लिम पक्षों के बीच तनाव
उपदेश टाइम्स समाचार पत्र संवाददाता राजकुमार त्यागी प्रयागराज उतराव।प्रयागराज के उतराव बाजार में होलिका दहन के स्थल को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू पक्ष ने होलिका दहन के लिए एक स्थान पर लकड़ी और उपले रखे थे। मुस्लिम पक्ष की शिकायत पर 5 दिन पहले पुलिस ने इन्हें हटवा दिया।
विवादित स्थल उतराव चौराहे के पास 10 विश्वा भूमि है। सरकारी दस्तावेजों में यह जमीन ‘उसर’ के रूप में दर्ज है। मुस्लिम समुदाय इसे कब्रिस्तान बताता है, जबकि हिंदू पक्ष यहां पारंपरिक रूप से होलिका दहन करता आया है।
कुछ महीने पहले प्रशासन ने बाउंड्री वॉल बनवाकर कब्रिस्तान और होलिका दहन स्थल को अलग किया था। लेकिन हिंदू पक्ष ने फिर से वहां होलिका सामग्री रख दी।
अनिल कुमार, फूलचंद और जितेंद्र सहित कई लोगों ने एसडीएम हंडिया, डीएम प्रयागराज और एसीपी हंडिया से शिकायत की। मंगलवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
प्रशासन ने मंदिर के बगल में होलिका दहन का विकल्प सुझाया। हालांकि, हिंदू पक्ष पारंपरिक स्थल पर ही होलिका जलाने पर अड़ा है।
एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह ने कहा कि होलिका दहन मंदिर के पास होगा। ईद के बाद जमीन की जांच कर कब्रिस्तान की स्थिति स्पष्ट की जाएगी। उन्होंने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

इरफ़ान सोलंकी को गैंगस्टर मामले में बड़ा झटका। हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज
समिति ने 5 गरीब कन्याओं की शादी में मदद की,200 से अधिक कंबल भी बांटे,बैंक प्रबंधक ने की सराहना
भूषण फैमिली फाउंडेशन का सफल आयोजन: मेधावी छात्रों को कॉपी-कलम वितरण समारोह
शादीशुदा युवक ने जाति छिपाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया
मकान के विवाद दबंगो ने महिला को पीटा,मुकदमा के बाद अब मिल रही है धमकी
गणेश आईटीआई में 29 छात्रों को किया गया टेबलेट वितरण 