भक्ति में लीन दिखे सज्जन कुमार कुशवाहा, सुंदरकांड पाठ से गूंजा अर्जुन नगर विनायकपुर
सज्जन कुशवाहा की पुरी टीम ने सजाई भक्तिमय शाम, संतों और पत्रकारों का हुआ जोरदर सम्मान
पंचमुखी हनुमान जी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सम्मान से बढ़ा संतों और पत्रकारों का उत्साह
भी बुढ़वा मंगल पर भक्ति में लीन दिखे सज्जन कुशवाहा
बुढ़वा मंगल पर भक्ति में लीन दिखे सज्जन कुशवाहा, सुंदरकांड पाठ से गूंजा अर्जुन नगर
कानपुर। विनायकपुर के अर्जुन नगर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंगलवार को भक्तिमय माहौल देखने को मिला। सज्जन कुशवाहा और उनकी टीम की ओर से सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना के साथ संतों एवं पत्रकारों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सज्जन कुशवाहा स्वयं पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजन में जुटे नजर आए कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पंचमुखी हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। संतों ने पंचमुखी हनुमान जी की महिमा और धार्मिक महत्व पर अपने विचार रखते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन एवं सकारात्मक सोच का संदेश दिया इस अवसर पर संतों और पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। सम्मान समारोह ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। आयोजक सज्जन कुशवाहा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने तथा अच्छे विचारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है कार्यक्रम की सफलता में सज्जन कुशवाहा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के सीसदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को संभालते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित और भव्य बनाने में सक्रिय योगदान दिया। श्रद्धालुओं ने भी आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक और उनकी पूरी टीम का उत्साह बढ़ाया।

कानपुर नगर के 59वें जिलाधिकारी बने महेंद्र सिंह तंवर, संभाला कार्यभार, कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों से लिया परिचय
संवैधानिक आरक्षण एवं अधिकारों की मांग व सुरक्षा को लेकर अधिवक्ता संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन
नवागत एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने संभाला कार्यभार
सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी 