बॉलीवुड में दस्तक देगी अभिनेत्री गीत साह
दक्षिण भारतीय फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री कई फिल्मों काम कर चुकी गीत साह अब बॉलीवुड में दस्तक देने वाली हैं। अभिनेत्री गीत साह की म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘ऐसी सजा’ नए वर्ष पर रिलीज हो रही है। इस म्यूजिक वीडियो में गीत साह के साथ अभिनेता सनी मेहता अभिनय कर रहे हैं। म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर विक्रम बोराडे है। क्रिएटिव असिस्टेंट सोनी बाबा गुरुंग है। इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘ऐसी सजा’ की खास बात यह है कि इस गीत को मशहूर बॉलीवुड सिंगर कुमार शानू ने गाया है। गीता साह इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैं कि प्रसिद्ध गायक कुमार शानू के गाने पर अभिनय करना बेहद सुखद और उत्साह भरा रहा। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग मुम्बई के मड आइलैंड में हुई है। गाना बेहद कर्णप्रिय और भावनात्मक है जो हर दिल पर दस्तक देगा। गीत साह कहती है कि उनका फिल्मी सफर बेहद रोमांचक है और वह खुद को एक दिन चैलेंजिंग भूमिकाएं निभाते देखना चाहती हैं। इस म्यूजिक वीडियो के निर्माण के क्रम में कई बड़े बजट की फिल्मों के ऑफर अभिनेत्री गीत साह के पास आ चुके हैं। साउथ में निर्मित उनकी पहली फिल्म ‘वायरस डॉट कॉम’ थी। उसके बाद ‘श्री रंगपुरम’, ‘एडवांटेज’ जैसी कई फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया है। गीत साह ने कॉमर्स विषय में स्नातक की उपाधि हासिल की है और कॉस्मेटोलॉजिस्ट में डिप्लोमा किया है। उन्होंने तमिल विज्ञापन फिल्मों में काम किया है। गीत साह को दक्षिण भारतीय फिल्मों में उनके कार्य को देखते हुए कई अवार्ड मिल चुके हैं। साथ ही फिल्म अफेयर अवार्ड 2023 और एफ एफ कल्चर्स अवार्ड 2024 से वह सम्मानित हो चुकी हैं। गुजराती, पंजाबी, हिंदी, भोजपुरी, तमिल और तेलुगु भाषी फिल्मों में भी उन्होंने एक्टिंग की है। साथ ही दर्जनों से अधिक म्यूजिक वीडियो में वह दिखाई दे चुकी हैं और उन्होंने आइटम सांग भी किया है। जल्द ही एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो उनकी रिलीज़ होने वाली है और आगामी फिल्म प्रोजेक्ट्स और म्यूजिक एलबम है जिसका काम शुरू होने वाला है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

फिल्मों से फकीरी तक: सरदार सिंह सूरी की अनोखी जीवन यात्रा, रुपहले पर्दे के पीछे का असली हीरो थे सरदार सिंह सूरी, सिनेमा के सितारों के पीछे खड़े शख्स: सरदार सिंह सूरी की कहानी
रोमांस की नई मिसाल बना ‘तेरे बिना क्या है जीना’ ‘तेरे बिना क्या है जीना’ ने छेड़ी दिल की तारें ‘तेरे बिना क्या है जीना’ बना रोमांस का नया एंथम
क्रिकेट के बाद अब अनिल चौधरी लगाएंगे कैमरे पर ‘सिक्सर’ क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी का ‘गोली तो चलेगी’ में दिखा नया अवतार
नागबंधम में अब्दाली का तांडव: ऋषभ साहनी का सबसे डरावना अवतार नागबंधम में ऋषभ साहनी का पावर पैक्ड लुक
आस्था, रहस्य और सौंदर्य का संगम: ‘नागबंधम’ में पार्वती बनीं नभा नतेश रहस्यों की देवी पार्वती: ‘नागबंधम’ के पोस्टर में छाईं नभा नतेश
ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में पहुँचीं होम्बले फ़िल्म्स की दो फिल्में 