सम्राट अशोक महान फाउंडेशन (उ.प्र.) ने GNM प्रवेश परीक्षा-2026 में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. ललिता मौर्य को किया सम्मानित
गोण्डा, उत्तर प्रदेश सम्राट अशोक महान फाउंडेशन (उ.प्र.) द्वारा समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कु. ललिता मौर्य को GNM प्रवेश परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर *उत्तर प्रदेश तृतीय स्थान (Rank-3)प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कु. ललिता मौर्य, पिता – राम तीरथ मौर्य, निवासी ग्राम एवं पोस्ट – चंदापुर, विकासखंड वजीरगंज, जनपद गोण्डा ने अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय (ABVMU), उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) प्रवेश परीक्षा (UPGET-2026) में यह उल्लेखनीय सफलता हासिल कर सम्पूर्ण प्रदेश में जिले एवं समाज का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर सम्राट अशोक महान फाउंडेशन (उ.प्र.) के अध्यक्ष राजकिशोर मौर्य ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान करना संस्था का उद्देश्य है। ऐसी उपलब्धियाँ समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु उत्साह प्रदान करती हैं।
महामंत्री राम कुमार मौर्य ने कु. ललिता मौर्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संस्था आगे भी शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं प्रतिभा सम्मान के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी।
कोषाध्यक्ष दयाशंकर लाल मौर्य ने भी कु. ललिता मौर्य एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
सम्राट अशोक महान फाउंडेशन (उ.प्र.) ने आशा व्यक्त की कि कु. ललिता मौर्य भविष्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगी।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक कुँवर बहादुर मौर्य, अध्यक्ष राजकिशोर मौर्य,वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम मौर्य, संगठन मंत्री आत्माराम मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज डॉ.चन्द्रशेखर मौर्य, महामंत्री देवेन्द्र कुमार मौर्य, प्रवक्ता वजीरगंज व श्री कृष्णा कॉन्वेंट स्कूल वजीरगंज के प्रबंधक महेश कुमार मौर्य, महात्मा बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वजीरगंज के प्रबंधक आशुतोष कुमार मौर्य, नर्सिंग ऑफिसर विनय कुमार मौर्य
राम बहादुर मौर्य ब्यूरो चीफ उपदेश टाइम्स न्यूज

ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधना शिविर का आयोजन किया गया
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
परसपुर स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के “पसका संगम मेला” का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जनपद गोण्डा में धान क्रय वर्ष 2025-26 का हुआ शुभारंभ, किसानों को उचित मूल्य दिलाने और पारदर्शी क्रय व्यवस्था सुनिश्चित कराने का उद्देश्य-जिलाधिकारी
जनपद गोंडा में महिला थाना की कांस्टेबल आरती शुक्ला ने पीड़िता की मां के जड़ें थप्पड़ कंप्यूटर रूम में घसीट कर की पिटाई, पीड़िता ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर की शिकायत
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया 