ऑटो पार्ट्स की दुकान में हुई चोरी
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गांधीनगर भटपुरा निवासी ऋतिक पुत्र गिरंद सिंह ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया कि मेरी ऑटो पार्ट्स की दुकान भटपुरा क्रॉसिंग के पास है शाम 7:00 बजे दुकान बंद करके घर चला गया जब सुबह 8:30 बजे दुकान खोलने के लिए गया तो वहां जाकर देखा दुकान के ताले टूटे हुए थे दुकान के अंदर गया तो देखा दुकान के अंदर रखा सामान चोरी हो गया है तीन पेटी आयल 90 डिब्बे, टूल बॉक्स, टेबल आदि सामान चोरी हो गया है जिसकी कीमत लगभग 70000 रुपए बताई पिछली बरस हिमांशु शुक्ला पुत्र दिनेश शुक्ला की दुकान मालिक की दुकान से भी चोरी हो गई थी जिसकी चोरी का मुकदमा विगत वर्ष दुकान मालिक द्वारा दर्ज कराया गया था आय दिन हो रही चोरियों की घटनाओं से आसपास दुकानदारों में भय व्याप्त है दुकानदारों का कहना है कि दीपावली त्यौहार के मध्ये नजर पुलिस गस्त बढ़ाई जाए जिससे क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 