.. दिवाली की खुशियां मातम में झालर डाल रहे युवक की छज्जा गिरनें से मौत
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
दीपावली के त्योहार के लिए बिजली की झालर डालते समय अचानक छज्जा गिर गया। जिससे युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया । जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम धीरपुर निवासी 35 वर्षीय हंसराज पुत्र सुधीर अपने मकान की छत पर बिजली की झालर लगा रहा था। उसी दौरान छज्जा भरभराकर गिर गया। जिससे हंसराज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पंहुचे जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया रिफर कर दिया गयाद्य परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर घर वापस आ गये। मृतक की पत्नी पूजा व माँ फगुना देवी का रो.रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक के एक पुत्र दीपांशु व पुत्री मोनिका है। मृतक खेती का कार्य करता था। मृतक चार भाईयों में तीसरे नम्बर का था।

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 