अक्षय कुमार-शिखर धवन ने ‘भूत बंगला’ के सेट को बनाया मिनी स्टेडियम ‘भूत बंगला’ के सेट पर अक्षय कुमार और शिखर धवन का क्रिकेट धमाका अक्षय कुमार और शिखर धवन ने बढ़ाया ‘भूत बंगला’ का जोश
मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला की शूटिंग जहां एक ओर अपने दिलचस्प कंटेंट को लेकर चर्चा में है, वहीं सेट पर होने वाली मस्ती भी सुर्खियां बटोर रही है। 14 साल बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की मशहूर जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
हाल ही में फिल्म के सेट पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब अक्षय कुमार ने शूटिंग के बीच माहौल को हल्का बनाने के लिए क्रिकेट का खेल शुरू कर दिया। खास बात यह रही कि इस मजेदार मुकाबले में भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हो गए। देखते ही देखते फिल्म का सेट मिनी क्रिकेट ग्राउंड में बदल गया और क्रू मेंबर्स स्टेडियम के दर्शकों की तरह खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने लगे।
मस्ती तब और बढ़ गई जब अक्षय कुमार ने क्रू के सामने एक दोस्ताना चुनौती रख दी और जीतने वाली टीम के लिए नकद इनाम का ऐलान कर दिया। इस अनौपचारिक मैच ने पूरे सेट पर टीम स्पिरिट और उत्साह का माहौल बना दिया।
इस बीच फिल्म का पहला गाना “राम जी आके भला करेंगे” भी रिलीज होकर इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स की इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव नजर आएंगे। भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

उर्वशी रौतेला में झलकी मधुबाला
संगम की धरती से उठी ‘मणिपुर’ की आवाज़: मोनालिसा का भावनात्मक डेब्यू कुंभ से कैमरा तक: मोनालिसा की नई उड़ान ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’
छत्रपति शिवाजी महाराज मोटिवेशनल अवॉर्ड 2026 समारोह का आयोजन 22 फरवरी को
तालियों से नहीं, उसूलों से खेलती हैं निक्की तंबोली
ब्यूटी आइकन मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार को मिला ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान’ अवार्ड
हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम