डॉ. कृष्णा चौहान नेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2024 से सम्मानित
बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा संगीता बिजलानी ने मुम्बई के अंधेरी के मेयर हॉल में एमएसजे अवार्ड ऐंड इवेंट के द्वारा आयोजित नेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2024 समारोह में संगीतकार दिलीप सेन, अभिनेता अली खान और कॉमेडियन सुनील पाल की उपस्थिति में डॉ. कृष्णा चौहान को नेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया। विदित हो कि पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी डॉ.कृष्णा चौहान न केवल एक कामयाब फ़िल्म निर्देशक एवं चर्चित समाज सेवक हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी माने जाते हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है। नवोदित प्रतिभाओं को चांस देने में अग्रणी डॉ कृष्णा चौहान को एसीपी संजय पाटिल और अभिनेत्री टीना घई के द्वारा मॉम डैड अवार्ड्स (2024) से भी नवाजा जा चुका है। निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान ‘बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2024 समारोह का आयोजन 14 दिसंबर को मेयर हॉल अंधेरी में कर रहे हैं जहां कई सितारे आएंगे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार, कान्स में दिखा सोनिया बंसल का देसी ग्लैमर, राधा रानी से प्रेरित लुक में सोनिया बंसल ने कान्स में मचाई सनसनी
‘वीवन’ से रचेगा नया सिनेमाई इतिहास कॉमिक कॉन में गूंजा ‘वीवन’ का जादू मुंबई कॉमिक कॉन में ‘वीवन’ का ग्रैंड शो
भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह, मुंबई से शुरू हुआ टेक्सटाइल मशीनरी कॉरिडोर
फेडरल बैंक का बड़ा दांव, स्टैंडर्ड चार्टर्ड के 4.5 लाख कार्ड ग्राहकों पर नजर स्टैंडर्ड चार्टर्ड की रणनीतिक शिफ्ट, फेडरल बैंक को मिला बड़ा मौका
महाकाल की नगरी में कृष्णा गौतम का आध्यात्मिक अनुभव महाकालेश्वर के सानिध्य में कृष्णा गौतम ग्लैमर से दूर, भक्ति के रंग में रंगीं कृष्णा गौतम
मुंबई बना ग्लोबल टूलिंग हब: डीएमआई 2026 में तकनीक का महाकुंभ 