निर्दोष पुरुषों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर ध्यान दिलाने के लिए सोनू त्यागी ने जारी किया काल्पनिक बुक कवर
कहा- यह कोई वास्तविक पुस्तक नहीं है, बल्कि निर्दोष पुरुषों के खिलाफ बढ़ती हत्याओं, उत्पीड़न, शोषण, आत्महत्याओं और कानूनी चुनौतियों पर जागरूकता फैलाने का एक प्रतीकात्मक अभियान है।
उपदेश टाइम्स मुंबई
मुंबई: अवार्ड विनिंग लेखक, निर्देशक, निर्माता और सामाजिक चिंतक सोनू त्यागी, जो गो स्पिरिचुअल और एप्रोच एंटरटेनमेंट के संस्थापक हैं, ने “पत्नी, मंगेतर, गर्लफ्रेंड और फेमिनिस्ट्स से जान कैसे बचाएँ?” नाम से एक काल्पनिक (फिक्शनल) पुस्तक का कवर जारी किया है। उन्होंने बताया कि यह कोई असली किताब नहीं है, बल्कि एक रचनात्मक और प्रतीकात्मक सामाजिक जागरूकता अभियान है। इसका उद्देश्य निर्दोष पुरुषों के खिलाफ बढ़ते अपराधों, शोषण, उत्पीड़न, मानसिक तनाव और कानूनी समस्याओं की ओर समाज का ध्यान आकर्षित करना है।
सोनू त्यागी ने साफ कहा कि यह कोई वास्तविक पुस्तक नहीं है और इसे प्रकाशित करने की भी कोई योजना नहीं है। यह केवल एक काल्पनिक और व्यंग्यात्मक (सटायर) बुक कवर है, जिसे लोगों के बीच एक जरूरी सामाजिक मुद्दे पर चर्चा शुरू करने के लिए बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि इस कवर के माध्यम से वे पुरुषों की हत्याओं, भावनात्मक शोषण, ब्लैकमेल, आर्थिक शोषण, मानसिक उत्पीड़न, कथित झूठे आरोपों, लंबी कानूनी लड़ाइयों और आत्महत्याओं जैसे गंभीर मुद्दों पर लोगों का ध्यान दिलाना चाहते हैं।
सोनू त्यागी एक पुरस्कार विजेता लेखक, निर्देशक, निर्माता, गीतकार, उद्यमी और सामाजिक चिंतक हैं। वे गो स्पिरिचुअल, एप्रोच एंटरटेनमेंट, एप्रोच कम्युनिकेशंस और एप्रोच बॉलीवुड के संस्थापक हैं।
उन्होंने मनोविज्ञान (Psychology) में स्नातक किया है तथा एडवरटाइजिंग मैनेजमेंट, पत्रकारिता और फिल्म निर्माण की शिक्षा प्राप्त की है। वे आध्यात्मिक फिल्म और वेब सीरीज़ “टू ग्रेट मास्टर्स” के क्रिएटर और सह-निर्माता हैं, जिसमे धुरंधर के राकेश बेदी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जो स्वामी विवेकानंद और परमहंस योगानंद के जीवन और विचारों से प्रेरित है। वे आगामी अंतरराष्ट्रीय फिल्म लिबरेशन के सह-निर्माता भी हैं और जल्द रिलीज़ होने वाली फिल्म कैंप डिसेंट में क्रिएटिव प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें बृजेंद्र काला, राजपाल यादव, सारा खान और हेमंत पांडेय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
सोनू त्यागी ने कहा, “यह कोई असली किताब नहीं है। यह सिर्फ एक काल्पनिक बुक कवर है, जिसे लोगों को सोचने और इस विषय पर चर्चा करने के लिए बनाया गया है। कई बार एक प्रभावशाली रचनात्मक संदेश उन मुद्दों पर भी लोगों का ध्यान खींच देता है, जिन पर आम तौर पर पर्याप्त चर्चा नहीं होती।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान महिलाओं या नारीवाद (फेमिनिज़्म) के खिलाफ नहीं है। इसका उद्देश्य केवल यह कहना है कि हिंसा और अन्याय का शिकार कोई भी हो सकता है, इसलिए हर पीड़ित के लिए समान संवेदनशीलता और न्याय होना चाहिए।
उन्होंने कहा, “महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर समाज ने हमेशा आवाज़ उठाई है और यह बहुत जरूरी भी है। लेकिन यदि किसी निर्दोष पुरुष के साथ अन्याय होता है और उसकी बात नहीं सुनी जाती, तो यह समान न्याय की भावना के खिलाफ है। हर निर्दोष पीड़ित को न्याय, सुरक्षा और सहानुभूति मिलनी चाहिए।”
सोनू त्यागी ने हाल के चर्चित मामलों जैसे सिया गोयल, सोनम रघुवंशी और मुस्कान रस्तोगी का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मामलों ने रिश्तों में विश्वास, पारदर्शिता और सावधानी को लेकर नई चर्चा शुरू की है। उन्होंने कहा कि हर मामले का अंतिम फैसला अदालत को ही सबूतों और कानून के आधार पर करना चाहिए।

क्लियरट्रिप का ‘क्रिएटर्स क्लब’ बदलेगा कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया, क्लियरट्रिप ने लॉन्च किया ‘क्रिएटर्स क्लब’ क्लियरट्रिप ने क्रिएटर्स के लिए खोले कमाई के नए दरवाजे
कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार, कान्स में दिखा सोनिया बंसल का देसी ग्लैमर, राधा रानी से प्रेरित लुक में सोनिया बंसल ने कान्स में मचाई सनसनी
‘वीवन’ से रचेगा नया सिनेमाई इतिहास कॉमिक कॉन में गूंजा ‘वीवन’ का जादू मुंबई कॉमिक कॉन में ‘वीवन’ का ग्रैंड शो
भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह, मुंबई से शुरू हुआ टेक्सटाइल मशीनरी कॉरिडोर
फेडरल बैंक का बड़ा दांव, स्टैंडर्ड चार्टर्ड के 4.5 लाख कार्ड ग्राहकों पर नजर स्टैंडर्ड चार्टर्ड की रणनीतिक शिफ्ट, फेडरल बैंक को मिला बड़ा मौका
महाकाल की नगरी में कृष्णा गौतम का आध्यात्मिक अनुभव महाकालेश्वर के सानिध्य में कृष्णा गौतम ग्लैमर से दूर, भक्ति के रंग में रंगीं कृष्णा गौतम 