विंबलडन में उर्वशी रौतेला का ग्लोबल जलवा, विंबलडन 2026 में उर्वशी रौतेला ने बिखेरा इंटरनेशनल चार्म, ऑल इंग्लैंड क्लब में उर्वशी रौतेला का जलवा
मुंबई (अनिल बेदाग) : लंदन के ऐतिहासिक ऑल इंग्लैंड क्लब में आयोजित विंबलडन 2026 पुरुष एकल फाइनल सिर्फ विश्वस्तरीय टेनिस का रोमांच ही नहीं, बल्कि ग्लोबल स्टार पावर का भी शानदार नज़ारा बना। बॉलीवुड अभिनेत्री और अंतरराष्ट्रीय आइकन उर्वशी रौतेला ने इस प्रतिष्ठित आयोजन में अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींचा। जैनिक सिनर और अलेक्जेंडर ज़्वेरेव के बीच हुए हाई-वोल्टेज मुकाबले का रोमांच देखने के साथ-साथ उनकी हॉलीवुड अभिनेता टॉम हिडलस्टन से हुई आत्मीय मुलाकात भी चर्चा का विषय बन गई।
उर्वशी ने हिडलस्टन के प्रतिष्ठित लोकी किरदार सहित द नाइट मैनेजर, क्रिमसन पीक और उनके थिएटर कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिडलस्टन की विनम्रता, रचनात्मक सोच और अपने काम के प्रति समर्पण ने उन्हें बेहद प्रभावित किया। उर्वशी के अनुसार, यह दिन खेल, संस्कृति और सिनेमा के अद्भुत संगम का प्रतीक रहा। विंबलडन में उनकी दूसरी उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि भारतीय प्रतिभाएं अब वैश्विक मंचों पर लगातार अपनी प्रभावशाली पहचान दर्ज करा रही हैं। यह अनुभव उर्वशी रौतेला की अंतरराष्ट्रीय यात्रा का एक और यादगार अध्याय बन गया।

शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल
बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा
डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम
जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल
सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच
चेतन भगत ने किया डॉ. राजनीश कांत की पुस्तक का विमोचन 