भोजपुरी फिल्म ‘शूद्र’ का मुहूर्त संपन्न…..! ‘देवर बिना अंगना ना शोभे राजा’ का फर्स्ट लुक जारी
बाबाजी एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मात्री मीरा यादव की भोजपुरी फिल्म ‘शूद्र’ का मुहूर्त पिछले दिनों व्यंजन बैंक्वेट हॉल, ओशिवारा, मुंबई स्थित व्यंजन बैंक्वेट हॉल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि थे – एस एस यादव, महेन्द्र यादव, संतोष कुमार, ओमप्रकाश, सुशील कुमार, शंकर देव और बृजेश कुमार। इस कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म ‘देवर बिना अंगना ना शोभे राजा’ का फर्स्ट लुक भी मेकर्स द्वारा जारी किया गया। बिरजू पाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिनेश यादव के साथ शिवानी सिंह और वंदना दुबे हैं। अन्य सहयोगी कलाकार हैं रोली जौनपुरिया, हीरालाल यादव, शम्भु राणा आदि। फिल्म के लेखक ओमप्रकाश यादव, गीतकार विश्वनाथ राजपुरी, राजपथ चतुर्वेदी, सुनील चंद्रवंशी और संगीतकार अनुज तिवारी हैं। कोरियोग्राफर संजय भूषण, एडिटर विनोद चौरसिया और सिनेमैटोग्राफर चितरंजन धाल हैं। ‘देवर बिना अंगना ना शोभे राजा’ की निर्मात्री भी मीरा यादव ही हैं। भोजपुरी फिल्म ‘शूद्र’ के लेखक व निर्देशक ओम् भारतवासी हैं। इस फिल्म में लीड रोल दिनेश यादव दुलरुआ निभा रहे हैं। इस फिल्म के लिए संगीत देंगे अनुज तिवारी। शेष कलाकार तथा तकनीशियनों का चयन तेज गति से जारी है। नवंबर में इस फिल्म की शूटिंग पूर्वांचल के सुरम्य लोकेशंस में शुरू की जायेगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा
सोलर कुकर पर पकता अदाह शर्मा का स्टारडम दाल-चावल से बनी अदाह शर्मा की स्टार बॉडी ₹375 करोड़ की हीरोइन, लेकिन थाली देसी: अदाह का क्लीन ईटिंग मंत्र
इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में दिखेगी उर्वशी रौतेला की इमोशनल स्ट्रेंथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का दमदार कमबैक ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का नया रंग
परंपराओं को चुनौती देती ‘रजनी की बारात’ उल्का गुप्ता की ‘रजनी की बारात’ ने मचाई हलचल
गुलाबी जलवे में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने लूटी महफ़िल, जब उर्वशी रौतेला ने बिखेरा गुलाबी जलवा, गुलाबी जादू में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने मचाया धमाल
बैंगल्स” में फिर चमकी संजू–ईशा की जोड़ी संजू–ईशा की केमिस्ट्री फिर लौटी, “बैंगल्स” में देसी बीट्स का ग्लोबल ट्विस्ट “बैंगल्स” में संजू–ईशा की हिट केमिस्ट्री 