सपा कार्यालय नवीन मार्केट में मान्यवर काशीराम जी की 18वीं पुण्यतिथि पर पीडीए सम्मेलन सम्पन्न
पीड़ीए टीम 470 मलिन बस्तियों में परिवार मिलन अभियान चलाएगी:हाजी फजल महमूद
कानपुर बुधवार बहुजन समाज के संस्थापक मान्यवर काशीराम जी की 18वीं पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट परेड में सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में पुष्पांजलि अर्पण व पीड़ीए मिशन का सम्मेलन आरंभ हुआ ।जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया।पीड़ीए मिशन सम्मेलन को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि सन 1993 में माननीय मुलायम सिंह यादव और मान्यवर काशीराम जी ने शोषित पीड़ित दलित अल्पसंख्यक पिछडो एवं गरीबों के ऊपर अन्याय तथा उनको पर्याप्त भागीदारी न मिलने को लेकर अभियान चलाकर एकता में पिरोने के लिए अगुवाई की थी!महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सपा मान्यवर काशीराम की पुण्यतिथि मनाने व पीड़ीए सम्मेलन का आयोजन में आज वृहत कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि पीड़ीए मिशन महानगर की 470 मलिन बस्तियों के परिवार में मिलन अभियान चलाकर एकता का सूत्र लेकर मजबूत अभियान चलाकर उनके सुख-दुख में भागीदार बनकर उनके सम्मान व उनको हो रही कठिनाइयों को आगे बढ़कर ध्यान खींचने का काम करेंगे क्योंकि जनता महंगाई मिलावट बेरोजगारी से परेशान है।प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महिला सभा प्रदेश सचिव दीपशिखा सिंह यादव आनंद शुक्ला,परमवीर गंभीर,रजत मिश्रा, इशरत इराकी नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर,सत्यनारायण गहरवार, सुभाष त्रिवेदी, दीपक खोटे,अरमान खान,अरशद दद्दा,दीप शिखा सिंह,मुमताज मंसूरी,के के मिश्रा,जफरुल हसन, फारूक निजामी,विकास मिश्रा,राजेंद्र सोनकर, अंशु बक्सरिया,जितेंद्र बाल्मिक, मोहित पासवान आदि लोग मौजूद रहे।

एल्विश यादव के कार्यक्रम में स्टेज सुरक्षा पर उठे सवाल, फैन ने खींची जैकेट
कानपुर सेंट्रल से ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर रसीद गिरफ्तार
हेमंत अवस्थी अंडर-19 टीम में चयनित वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम में मिला स्थान
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई तेज सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन और जनजागरूकता अभियान चलाया
बैंक ऑफ इंडिया में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता अभियान आयोजित
कानपुर ओलंपिक संघ द्वारा बेबी गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर तक 