साजिद नाडियाडवाला ने ‘किक 2’ का किया ऐलान
नाडियाडवाला ग्रैंडसन साजिद नाडियाडवाला ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की एक बेहतरीन तस्वीर के साथ ‘किक 2’ का सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है। साजिद नाडियाडवाला ने अपनी फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा दी है। प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने कई टॉप एक्टर्स के साथ काफी बड़ी हिट फिल्में दी हैं। उनकी सबसे सफल पार्टनरशिप में से एक सलमान खान के साथ हैं, जिनके साथ मिलकर उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्में बनाई हैं। साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान ने 2014 में ‘किक’ के साथ धूम मचाई, जो साजिद नाडियाडवाला की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। यह सलमान खान की पहली 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बनी। वर्तमान समय में इस जोड़ी की फिल्म ‘सिकंदर’ का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। लगभग दस साल बाद, इस जोड़ी की फिल्म ‘सिकंदर’ भी ईद (2025) के अवसर पर देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एआर मुरुगडोस निर्देशित ‘सिकंदर’ के निर्माण के क्रम में ही ‘किक 2’ की घोषणा से सलमान खान के प्रशंसकों के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़, पहली हॉरर-कॉमेडी में हंसी का तड़का लगाएंगी ईशा देओल ईशा देओल की ‘घूंघट’ में छिपा है बड़ा रहस्य
यूनेस्को सम्मान से चमकी उर्वशी रौतेला की वैश्विक पहचान, यूनेस्को सम्मान से जगमगाया उर्वशी रौतेला का वैश्विक सफर, उर्वशी रौतेला बनीं ग्लोबल गौरव, यूनेस्को ने दिया सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान
कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा
सोलर कुकर पर पकता अदाह शर्मा का स्टारडम दाल-चावल से बनी अदाह शर्मा की स्टार बॉडी ₹375 करोड़ की हीरोइन, लेकिन थाली देसी: अदाह का क्लीन ईटिंग मंत्र
इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में दिखेगी उर्वशी रौतेला की इमोशनल स्ट्रेंथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का दमदार कमबैक ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का नया रंग
परंपराओं को चुनौती देती ‘रजनी की बारात’ उल्का गुप्ता की ‘रजनी की बारात’ ने मचाई हलचल 